Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोवंश तस्कर को लगी गोली, दूसरा फरार

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोवंश तस्कर को लगी गोली, दूसरा फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक थाना व केराकत कोतवाली की साझा टीम ने बुधवार की देर रात मढ़ी गांव के पास मुठभेड़ के दौरान अंतरजनज्ापदीय गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी है। दूसरा आरोपी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से बिना नंबर की पैशन मोटर साइकिल, देशी तमंचा, खोखा व कारतूस मिले हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के निर्देश पर केराकत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामजन्म यादव व थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह अपने-अपने हमराहियों के साथ मढ़ी गांव के समीप संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। लगभग सवा 11बजे बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई पड़े। रोकने का प्रयास करने पर पुलिस टीम को जान मारने की नीयत से गोलियां चलाने लगे। पुलिस की जवाबी ट्रैक एण्ड फील्ड कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। वह मोटर साइकिल लेकर गिर गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार जमालू नट चंदवक के तरांव का निवासी व थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। मुठभेड़ करने वाली टीम में उप निरीक्षकगण मुरलीधर, संजय ओझा, बलबीर सिंह यादव, सीताराम, हेड कांस्टेबल राम चन्दर, शिव प्रकाश, बाबूलाल, मोहम्मद रिजवान व कांस्टेबल आशुतोष रहे। पुलिस उपाधीक्षक केराकत कुमार गौरव शर्मा ने बताया जमालू नट शातिर गो-तस्कर है। उसके विरुद्ध जिले के चंदवक व जलालपुर तथा गाजीपुर जनपद के दिलदार नगर थानों में आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, गो-वध निवारण अधिनियम व हत्या के प्रयास सहित नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी की खोज की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।