Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

अराजकतत्वों ने गुमटी में लगाई आग

जौनपुर धारा, खुटहन। चौराहे के बगल पिलकिछा मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास गुमटी में संचालित चाय पान की दुकान में बुधवार की रात अराजकतत्वों ने आग लगा दिया। आग की उठती लौ देख आसपास के लोग बुझाने दौड़े। लेकिन तब तक आग पूरी तरह फ़ैल चुकी थी। पीड़ित का आरोप है कि अगलगी में गुमटी सहित लगभग 15 हजार की क्षति हुई है।

दौलतपुर गांव निवासी अजय दूबे वर्षों से उक्त गुमटी में चाय पानी की दुकान चलाते हैं। बुधवार की शाम रोज की तरह गुमटी बंद कर घर चले गए। आधी रात को अचानक गुमटी से आग की लपटे उठने लगी। उनके पहुंचने तक गुमटी राख हो चुकी थी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

मकान का ताला तोड़कर पांच बकरे उठा ले गये कार सवार बदमाश

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। हौसला बुलन्द बदमाशों ने शटर का ताला काटकर लगभग साठ हजार रूपए के पांच बकरे उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाने में दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हेमापुर तरहठी गांव निवासी अख्तर अली के परिजन घर के बगल बने अपने एक मकान में बकरों को बांध कर सो गए। बीती रात करीब 2 बजे कार सवार चार बदमाश पहुंचे शटर में लगे ताले को तोड़ कर पांचों बकरों को कार में लाद लिया। बकरे जब चिल्लाने लगे तो परिजनों की आंख खुल गई और वह दौड़े तब तक कार सवार बदमाश बकरों को लेकर फरार हो गए। परिजनों व गांव के लोगों ने मोटरसाइकिल से कार सवार बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन वह फरार हो गए। रात में ही घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई हैं। अख्तर अली के अनुसार बकरों की कीमत करीब साठ हजार से अधिक थी। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संजय वर्मा का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है जल्द ही बदमाश पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

विद्यालय में लगा सबमर्सिबल चोरी

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोंगीपुर, ग्रामपंचायत बुजुर्गा में बच्चों को पानी उपलब्ध कराने के लिए लगे सबमर्सिबल पम्प पर बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पूर्व में इसी विद्यालय के बगल में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जोंगीपुर में लगे पानी की टंकी भी चोरों द्वारा चुरा लिया गया था, जिसकी लिखित सूचना थाने पर दी गई थी परंतु आज तक चोर पकड़े नहीं जा सके। उक्त घटना के बाद आज की चोरी, चोरों के हौसला बुलंद होने का जीता जागता नमूना है। ग्रामसभा में विद्यालय पर आए दिन इस प्रकार की घटनाएं होती रहती है। चोरी की घटना से बच्चों के लिए पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रधानाध्यापक मुकेश यादव और ग्राम प्रधान रिंकी यादव द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।

जमीनी विवाद में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर के सिपाह मुहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हो गई। जिसमे तीन लोगों को चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गुरुवार की सुबह सिपाह मुहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में जमकर लाठी डंडे भी चले पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के तीन लोगों को मेडिकल के लिए भेजा। तहसीमुल हक बन्ने की तहरीर पर एक पक्ष के मोहम्मद अहमद, जावेद अहमद, सुएब अहमद, इकबाल खां, आफाक खां, मुश्ताक खां व अविनाश सिंह  व दूसरे पक्ष के इकबाल खां की तहरीर पर तहसीमुल हक बन्ने,नुमान अहमद, नवाज अहमद, बेलाल, खुशबू, शीबू व अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147,323,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय वर्मा का कहना है। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। इसके साथ ही दोनों तरफ की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।