Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने इंदिरा गांधी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किए

जिलाधिकारी ने इंदिरा गांधी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किए

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी से जनपद में चल रहे खेल गतिविधियों की जानकारी प्राप्त किया। क्रीड़ा अधिकारी ने प्रशिक्षण शिविर, निर्माण एवं अवस्थापना के विषय में विस्तृत जानकारी से प्राप्त करवाए। जिलाधिकारी बैडमिण्टन हाल, टी.टी. हाल एवं खेल कार्यालय व निर्माणाधीन एथलेटिक्स सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक का पहुंचकर जानकारी लिए खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत बन रहे। मल्टीपरपज हाल का एवं मल्टीपरपज हाल के निरीक्षणोपरान्त उ.प्र. सरकार द्वारा स्वीकृत स्वीमिंग पूल के बारे में जानकारी लिए जिलाधिकारी ने क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि समय-समय पर गुणवत्ता समीक्षा की जांच अवश्य कराई जाय अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। निर्माण इकाई को अपने स्तर से यह निर्देशित कर दें कि गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निर्माण कार्यों की समीक्षा के उपरान्त खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत संचालित शिविर के प्रशिक्षक श्रीकृष्ण कुमार यादव से शिविर में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के विषय में जानकारी प्राप्त की साथ ही निर्देशित किया कि छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाय। तदोपरान्त फुटबाल प्रशिक्षक उप र्क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह यादव से फुटबाल शिविर के विषय में पूछताछ किया। जिसमें विशेषकर खिलाड़ियों की संख्या, उम्र एवं खेल के स्तर को बारीकी से पूछा एवं निर्देशित किया कि खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करें, प्रशिक्षण ही विभाग का मूल दायित्व है।