Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशमहिला को लिफ्ट देने के बहाने गन पॉइंट पर कार में रेप

महिला को लिफ्ट देने के बहाने गन पॉइंट पर कार में रेप

कौशांबी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में गन पॉइंट पर रेप का मामला सामने आया है. रेप का आरोप मंझनपुर नगर पालिका परिषद के बसपा प्रत्याशी रहे दशरथ सरोज के बेटे धनंजय सरोज पर लगा है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना मंझनपुर कोतवाली इलाके की है.

दरअसल, पीड़ित महिला प्रयागराज की रहने वाली है. उसने बताया कि वह 6 जुलाई को अपने बच्चे का एडमिशन कौशांबी के नवोदय विद्यालय टेंवा में कराने के लिए पहुंची थी. वह मंझनपुर चौराहे पर टैक्सी का इंतजार कर रही थी. उसने पास खड़े सफारी सवार युवक से विद्यालय जाने का रास्ता पूछा तो उसने कहा कि यहां से विद्यालय तक जाने के लिए उन्हें कोई भी टैक्सी नहीं मिलेगी. उसने महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपनी सफारी गाड़ी में बैठा लिया और रास्ते में कहा कि मेरे चाचा की बीएसए के यहां अनुदेशक के पद पर तैनात हैं और मेरे पिता जी स्वयं बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत है. वह उसके बच्चे का एडमिशन तुरंत करवा देंगे. उसने महिला को अपना नाम पता और मोबाइल नंबर भी दिया. इसके बाद वह सूनसान इलाके में गाड़ी रोककर महिला से अश्लील हरकतें करने लगा. महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसने गन पॉइंट पर उसके साथ जबरन रेप किया। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद वह महिला को जंगल में फेंक कर फरार हो गया. जिसके बाद पीड़ित महिला मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची और उसने पुलिस को तहरीर दी. महिला के शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं इस मामले में पुलिस अफसरों की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है. अधिकारी जांच के बाद मामले में कार्रवाई की बात कह रहे है.