Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशसहेली के प्यार में पड़ी 3 बच्चों की मां, समलैंगिक संबंधों के...

सहेली के प्यार में पड़ी 3 बच्चों की मां, समलैंगिक संबंधों के लिए पति को छोड़ा

मैनपुरी. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में अजब प्रेम की गजब कहानी की दास्तां देखने को मिल रही है. यहां सहेली के प्यार में पड़ी 3 बच्चों की मां पति को छोड़कर चली गई. अपने समलैंगिक संबंधों के चलते पति का ही त्याग कर दिया. मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन विवाहिता ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया और अब सहेली के साथ जायेगी.

दरअसल, थाना बिछवां इलाके की एक गांव की रहने वाली विवाहिता अपनी प्रेमी युवती के साथ बीते माह चली गई थी. जिनकी गुमशुदगी दोनों के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी. जब दोनों को पता चला कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई तो वह दोनों थाने आ गयी. परिजनों को भी बुलाया गया पर विवाहिता अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई और अपनी सहेली के साथ नोएडा चली गई. बता दें कि गांव नेकपुरा निवासिनी वन्दना की दोस्ती कुरावली थाना क्षेत्र के गांव हविलिया की रहने वाली खुशबू से थी. अक्सर वंदना बाइक से खुशवू से मिलने उसके गांव हविलिया आती जाती थी. ये आना जाना और ये दोस्ती खुशबू  के पति को पसंद नहीं थी. इस बात को लेकर हमेशा उनमें झगड़ा होता रहता था. 27 अप्रैल को खुशबू  अपने तीन बच्चों शालू, कनक व आर्यन (7 वर्ष) के साथ घर से गुम हो गई. वहीं उसी दिन वंदना भी अपने घर से गायब हो गई. वंदना की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने थाने में दर्ज कराई, वहीं 29 अप्रैल को खुशबू के पति संजीव कुमार ने भी पत्नी व बच्चों की गुमशुदगी थाना में दर्ज कराई. थाना पुलिस छानबीन में लगी हुई थी.  परिजनों को भी आशंका थी कि ये दोनों साथ साथ ही है. शुक्रवार की सुबह वंदना व खुशबू बच्चों के साथ अचानक थाना पहुंची और पुलिस को सारी कहानी बतायी. खुशबू का कहना था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था. इसी से तंग आकर वह अपनी सहेली वंदना के साथ नोएडा चली गई थी. वहां दोनों एक कंम्पनी में काम करके अपनी व बच्चों की गुजर बसर कर रही हैं. परिजनों के थाना पहुंचने के बाद भी खुशबू ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया और कहा कि मेरा जीना मरना वंदना के साथ ही है. दोनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह अपनी स्वेच्छा से ही गयी थी. बच्चों ने भी खुशबू की बात का समर्थन किया कि पापा मम्मी के साथ मारपीट करते थे.