Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeदेशमहरौली के जंगल में मिले जबड़े की श्रद्धा के सैंपल से कराई...

महरौली के जंगल में मिले जबड़े की श्रद्धा के सैंपल से कराई जाएगी मैचिंग

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब की पुलिस कस्टडी चार दिन के लिए बढ़ा दी है. आफताब की पुलिस कस्टडी आज खत्म होने वाली थी. इससे पहले पुलिस ने सोमवार को महरौली के जंगलों से एक जबड़ा और कुछ हड्डियां बरामद कीं. दिल्ली पुलिस इसे लेकर एक डेंटिस्ट के पास पहुंची है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह जबड़ा श्रद्धा का ही है, या नहीं. डेंटिस्ट इस जबड़े की जांच में जुट गए हैं. समाचार एजेंसी के मुताबिक, डेंटिस्ट ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस उनके पास जबड़े की फोटो लेकर पहुंची थी. डेंटिस्ट ने पुलिस से श्रद्धा के उस एक्स-रे को लाने के लिए कहा है, जब उसने मुंबई बेस्ड डॉक्टर के पास रूट कनाल कराया था. डेंटिस्ट का कहना है कि बिना एक्स-रे के पहचान कर पाना मुश्किल है. जंगल में मिले जबड़े से पुराने एक्स-रे की पहचान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह श्रद्धा का है या नहीं.

इससे पहले पुलिस ने सोमवार को महरौली के जंगलों से एक जबड़ा और कुछ हड्डियां बरामद कीं. दिल्ली पुलिस इसे लेकर एक डेंटिस्ट के पास पहुंची है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह जबड़ा श्रद्धा का ही है, या नहीं. डेंटिस्ट इस जबड़े की जांच में जुट गए हैं. आफताब का सोमवार को नार्को टेस्ट नहीं हो पाया. दरअसल, नार्को टेस्ट से पहले आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होना है. इससे पहले कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस को 5 दिन में आफताब का नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया था. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कोर्ट से आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की इजाजत मांगी. बताया जा रहा है कि आफताब ने भी अपनी सहमति दे दी है.  दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने पूछताछ में वह जगह बता दी है, जहां उसने श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियार फेंके थे. पूछताछ में आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा मर्डर में इस्तमाल आरी और ब्लेड को गुरुग्राम की DLF फेज 3 की झाड़ियो में फेंका है. वहीं, चापड़ उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंक दिया था.

दिल्ली पुलिस की टीम 2 बार गुरुग्राम में उन झाड़ियो की जांच कर चुकी है. 18 नवंबर को यहां जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम की झाड़ियो से कुछ सबूत लेकर निकली थी, जिसे CFSL जांच के लिए भेजा गया है. इसके बाद 19 नवंबर की जांच में दिल्ली पुलिस मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम गई थी, लेकिन उस दिन दिल्ली पुलिस खाली हाथ ही वापस लौटी. अभी तक पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हथियार, श्रद्धा के शव के बाकी टुकड़े जैसे अहम सबूत नहीं मिले हैं. दिल्ली के कई इलाकों में सर्च जारी है. मैदानगढ़ी का तालाब भी खाली कराया जा रहा है. हालांकि, पुलिस को सोमवार को तालाब खाली कराना बंद करना पड़ा. दरअसल, इसमें सीवर का पानी गिर रहा है. पुलिस ने रविवार को 1 लाख लीटर पानी खाली कराया था. लेकिन सीवर से पानी आने के चलते तालाब फिर से उतना ही भर गया. ऐसे में पुलिस गोताखोरों की मदद लेने का फैसला किया. गोताखोरों को तालाब से कुछ हड्डियां मिली हैं. ये मानव शरीर से मिलते जुलते हैं. इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है.  मुंबई की श्रद्धा वॉल्कर आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन में रह रही थी. आरोप है कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आफताब के मुताबिक, श्रद्धा उस पर शादी को लेकर दबाव डाल रही थी. आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए. उसने टुकड़ों को रखने के लिए एक फ्रिज भी खरीदा था. आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा था. वह रोज रात में शव के टुकड़े को महरौली स्थित जंगल में फेंकने जाता था. उसने ऐसा करीब 20 दिन तक किया. श्रद्धा जब से आफताब के साथ रिलेशन में थीं, तब से उनके पिता उनसे संपर्क में नहीं थे. लेकिन श्रद्धा की बात उनके एक दोस्त लक्ष्मण से होती थी. जब कई दिनों तक श्रद्धा ने लक्ष्मण के फोन और मैसेज का जवाब नहीं दिया, तब उसने श्रद्धा के पिता को सारी बात बताई. इसके बाद श्रद्धा पुलिस के पास पहुंचीं. पुलिस ने आफताब से पूछताछ की, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ.