Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रीराम कथा के लिए हुआ भूमिपूजन, पंडाल निर्माण शुरू20 अक्टूबर को निकलेगी...

श्रीराम कथा के लिए हुआ भूमिपूजन, पंडाल निर्माण शुरू20 अक्टूबर को निकलेगी झांकी के साथ कलश यात्रा, 21 से 29 अक्टूबर तक होगी कथा

जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में सेवाभारती, जौनपुर, काशी प्रांत के नेतृत्व में 21 से 29 अक्टूबर तक होने वाली श्रीराम कथा के लिए गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने सपत्नी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। इसके साथ ही कथा स्थल पर पंडाल निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान कथा आयोजन को लेकर तैयारियों की जानकारी दी गई।

मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर को झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 21 से 29 अक्टूबर तक आचार्य शांतनु जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा सुनाई जाएगी।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा को लेकर आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं और रामभक्तों ने भी भाग लिया।