Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeउत्तर प्रदेशबॉलीवुड के बड़े पर्दे पर झांसी की उन्नति, फिल्म अजमेर 92 में...

बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर झांसी की उन्नति, फिल्म अजमेर 92 में बिखेर रहीं जलवा

झांसी. वीरभूमि झांसी की बेटी उन्नति पांडेय अब बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरेंगी. उन्नति पांडे 70 एमएम की स्क्रीन पर दिखाई देंगी. अजमेर 92 नाम की फिल्म में उन्नति मुख्य किरदार में हैं. तीन नायिकाओं पर आधारित इस फिल्म में उन्नति का किरदार अहम है. 2019 से मायानगरी मुंबई में संघर्ष कर रही उन्नति को अब कामयाबी हाथ लगी है. झांसी शहर की रहनेवाली उन्नति मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं. उनके पिता दिलीप पांडेय समाजसेवी हैं और माता शालिनी पांडेय शिक्षिका हैं.

पिता दिलीप पांडेय ने बताया कि उन्नति को बचपन से ही अभिनय का शौक था. वह अपने स्कूल के मंचों पर नाटक, डांस जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रहती थीं. साल 2019 में उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया. परिवार के लोगों को थोड़ी चिंता थी. लेकिन बेटी के हुनर पर भरोसा भी था. चार साल की मेहनत के बाद उन्नति को कामयाबी मिली. निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह द्वारा बनाई गई फिल्म अजमेर 92 में उन्हें काम मिला. फिल्म रिलीज हो चुकी है और लोग उनके काम की सराहना कर रहे हैं.

उन्नति की इस कामयाबी से पूरी झांसी गदगद है. लोग उनके काम की तारीफ कर रहे हैं. झांसी के विधायक रवि शर्मा भी उन्नति पांडेय की फिल्म देखने के बाद उनके फैन हो गए. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को हमेशा सूखे और पिछड़े क्षेत्र के रूप में दिखाया जाता है. लेकिन, उन्नति जैसी बेटियों की वजह से झांसी और बुंदेलखंड को नई पहचान मिलती है. उन्नति पांडे झांसी का गौरव हैं और पूरे बुंदेलखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा भी.