Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशबेगमपुरा एक्सप्रेस के इंजन से टकराया लोहे का टुकड़ा

बेगमपुरा एक्सप्रेस के इंजन से टकराया लोहे का टुकड़ा

शिवपुर रेलवे स्टेशन के डाउन होम सिग्नल के पास सोमवार दोपहर 2:20 बजे वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के इंजन से लोहे का टुकड़ा टकरा गया। इससे इंजन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही रेलवे लाइन भी टेढ़ी हो गई। वहीं, पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के सिलसिले में बुधवार को लखनऊ के अधिकारियों के आने की भी सूचना है।

शिवपुर में दिन में 12:05 से दोपहर 1:05 बजे तक ब्लॉक लिया गया था। लेकिन, ब्लॉक 1:55 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद सबसे पहले वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस पहुंची। अचानक ट्रेन के इंजन से लोहे का टुकड़ा टकरा गया। टकराने की तेज आवाज सुनकर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। इसके बाद आननफानन में अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। इससे इंदौर-पटना एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेेस, फरक्का एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गई। लगभग 20 मिनट बाद दूसरी लाइन पर कॉशन के साथ चालू कर दिया गया। वहीं पांच बजकर पांच मिनट पर अप बेगमपुरा एक्सप्रेस मरम्मत के बाद रवाना की गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी लालजी चौधरी ने कहा कि घटना की जांच शुरू हो गई है। संबंधित विभागों से रिपोर्ट भी मांगी गई है।