Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशबीएचयू में एडमिशन के लिए अभी भी है मौका

बीएचयू में एडमिशन के लिए अभी भी है मौका

अगर आप बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं, लेकिन अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं तो आपके लिए एडमिशन का एक और मौका है. बीएचयू ने कुछ कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी है. ऐसे में कौन-कौन से कोर्स है और कब तक आवेदन किया जा सकता है इसकी पूरी जानकारी यहां चेक करें.

दरअसल बीएचयू ने बैचलर इन वेटरिनरी साइंस एवं एनिमल हस्बेंड्री कोर्स में एडमिशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है. यानी अब उम्मीदवार इस कोर्स के लिए 2 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें बीएचयू की ऑफिशियल वेबसाइट bhuonline.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. बता दें कि बायोलॉजी, फिजिक्स एवं केमिस्ट्री के साथ 12वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्र इस कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही छात्र की उम्र 17 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर छात्रों को 900 शुल्क देना होगा. हालांकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग के लिए यह 450 है.