Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशबारिश के बाद गिलट बजार के पास धंस गई सड़क

बारिश के बाद गिलट बजार के पास धंस गई सड़क

वाराणसी। गुरूवार को गिलट बजार चौराहे के पास स्कूल के सामने बीच सड़क पर लगभग 12 फीट गहरा गड्ढा हुआ। आनन-फानन में यहां पुलिस बैरिकेड लगाया गया। सड़क के नीचे से सीवर की लाइन गई है। ऐसे में सूचना मिलने पर सीवर लीकेज की चेकिंग के लिए मौके पर लोक निर्माण विभाग और जलकल की पहुंच गई। बता दें कि पिछले तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद शहर की अधिकांश सड़कें धंस गईं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए, गिट्टियां उखड़ गईं। जहां सड़कों पर दो से तीन इंच के गड्ढे थे, अब उनकी गहराई 12इंच हो गई है। इनका असर शहर की यातायात पर भी पड़ रहा है। गिलट बाजार के पास धंसी सड़क के मामले में पीडब्ल्यूडी के जेई पवन कुमार त्रिपाठी ने बताया की सड़क धंसने का कारण नीचे से जा रही सीवर की पाइप लाइन का लीकेज करना है। पाइप लाइन में लीकेज के कारण सड़क धंस गई। जलकल विभाग को बुलाया गया है। सड़क के नीचे ट्रेस करके पता किया जा रहा है कि सीवर पाइप लाइन कहां से लीक कर रहा है। फिलहाल, बालू डालकर गड्ढे को बराबर किया जा रहा है। पिछले दो दिन पहले तेज बारिश की वजह से गिलट बाजार तिराहे पर सड़क धंसी थी। उसकी वजह भी सीवर लाइन की समस्या रही।