― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरप्रेक्षक से मिलने का समय निर्धारित

प्रेक्षक से मिलने का समय निर्धारित

जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्य निर्वाचन आयोग उ.प्र. लखनऊ द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में प्रथम चरण के मतदान एवं मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी मनोज कुमार सिंह को जनपद जौनपुर के लिए प्रेक्षक के पद पर तैनात किया गया है। प्रेक्षक का आगमन हो चुका है। प्रेक्षक लाइन बाजार स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के गंगा सूट में रुके हुए है। उनके अवस्थान स्थल का दूरभाष सं. 5452-261926 एवं मोबाइल नम्बर 9559229255 है। आम जनमानस, राजनैतिक दल के प्रत्याशी प्रेक्षक से 4 बजे से 6 बजे तक मिल सकते है। किसी प्रकार की समस्या होंने पर उपरोक्त मोबाइल नंबर पर कालिंग और व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत करा सकते है।

Share Now...