Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोडवेज बस की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत

रोडवेज बस की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत

  • शव घर पहुँचते ही मचा कोहराम

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ क्षेत्र के भूला निवासी बाइक से घर वापस आ रहे दो भाइयों की जौनपुर-प्रतापगढ़ सीमा पर स्थित नगर गाँव में बाईपास फोरलेन पर रोडवेज बस की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक की पहचान भूला गाँव के 32 वर्षीय सतीश गौतम और 22 वर्षीय गोविंद गौतम के रूप में हुई। उक्त सड़क दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंची यूपी डायल 112 एवं आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से पीएम के बाद जब उक्त दोनों चचेरे भाइयों का शव भूला गाँव में स्थित घर पहुँचा तो वहाँ कोहराम मच गया। दोनों राजमिस्त्री का काम करके अपने स्वजनों का भरण-पोषण करते थे। दोनों काम करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे, जैसे ही वे दोनों नगर गाँव के पास फोरलेन स्थित एक डेयरी पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही सरकारी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दोनों भाईयों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।