Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीसी सखी के माध्यम से प्राप्त होने वाली सुविधाओ की ग्रामीणों को...

बीसी सखी के माध्यम से प्राप्त होने वाली सुविधाओ की ग्रामीणों को दी गई जानकारी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए  विकासखण्ड धर्मापुर के ग्राम पंचायत कुरेथु में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीसी सखी के माध्यम से गांव में ही पैसा जमा व निकासी, पैसा ट्रांसफर, बीमा, आयुष्मान भारत, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी समूह की महिलाओं और ग्रामवासियों को दी गई। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण और समूह के माध्यम रोजगार सृजन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा और एडीओ आईएसबी  संजय श्रीवास्तव ने बीसी सखी शशिकला को किट प्रदान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अविनाश, ब्लॉक मिशन मैनेजर ऋषभ सिंह, उमेश सिंह, भेला मौर्य समूह की महिलाएं और ग्रामवासी उपस्थित रहे।