Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

  • जौनपुर धारा,सोनभद्र। स्थानीय पन्नूगंज थाना पुलिस ने तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट अनुसार प्रकरण के संदर्भ में बताया गया कि विगत 09 मई 2025 को 10.30बजे ग्राम रेटीकला थाना पन्नूगंज में बहादुर प्रजापति की पुत्री की शादी में ग्राम धर्मदासपुर थाना रामपुर बरकोनिया से बारात आई हुई थी। बरात में डीजे बजाने व नाचने इत्यादि को लेकर विमलेश पुत्र रामकेश निवासी ग्राम रेटी कला थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र 2.दिलीप पुत्र अंगद निवासी ग्राम रेटी कला थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र 3.मनोज कुमार पुत्र गनेश नें दूल्हे के भाई अजीत प्रजापति से झगड़ा कर लिये। जब बरात जनवासे के पास पहुँची तो तीनों आरोपीगण उपरोक्त के द्वारा अजीत प्रजापति के सिर पर कुल्हाडी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पन्नूगंज अभियोग पंजीकृत कर लिया था। अभियुक्तों को गिरफ्तार करके अन्य विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।