Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशनिकाय चुनाव : फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 20 नवंबर से

निकाय चुनाव : फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 20 नवंबर से

विधानसभा की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान 20 नवंबर से चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने बूथों पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रह कर मतदाता सूची से संबंधित आपत्ति लेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणविजय सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के दिन जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकीय अधिकारियों की ओर से बूथों का भ्रमण किया जाएगा। अनुपस्थित पाए गए बीएलओ के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो लोग एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष के हो गए हैं और उनका नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, वो लोग बूथों पर जाकर फार्म 6 भर सकते हैं, या फिर वोटर हेल्पलाइन एप से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विधानसभा की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान 20 नवंबर से चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने बूथों पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रह कर मतदाता सूची से संबंधित आपत्ति लेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणविजय सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के दिन जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकीय अधिकारियों की ओर से बूथों का भ्रमण किया जाएगा। अनुपस्थित पाए गए बीएलओ के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो लोग एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष के हो गए हैं और उनका नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, वो लोग बूथों पर जाकर फार्म 6 भर सकते हैं, या फिर वोटर हेल्पलाइन एप से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।