Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशनगर की समस्याओं को लेकर मंत्री एके शर्मा से मिला प्रतिनिधि मण्डल

नगर की समस्याओं को लेकर मंत्री एके शर्मा से मिला प्रतिनिधि मण्डल

जौनपुर धारा,आजमगढ़। जिले की नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में कई गुना बढ़े हाउस टैक्स और जल कर की दर को संशोधित कर कम करने की मांग को लेकर हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारत रक्षा दल के प्रतिनिधि मण्डल ने नगर विकास मंत्री एकेशर्मा को उनके आवास पर मिलकर ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने मंत्री से कहा कि जिले की नगर पालिका परिषद तृतीय श्रेणी की नगर पालिका है, नगर पंचायतों में भी पूरा विकास नहीं हो पाया है। वर्तमान में जो टैक्स की दर तय की गई है वह बहुत ज्यादा है। जिसे चुका पाने में जनता असमर्थ है, बढ़े हुए टैक्स से आवासीय घरों, व्यवसायियों की मुश्किलें बहुत बढ़ जाएंगी, साथ ही जिन लोगों ने पानी का कनेक्शन नहीं लिया है और नहीं उनके घरों तक पानी की आपूर्ति भी नहीं होती है, उन्हें भी जलकर की बड़ी बिल भेजी जा रही है। पानी का उपयोग न करने वालों का जल कर समाप्त कर हाउस टैक्स व सम्पत्ति कर को कम किया जाए ताकि लोग आसानी से टैक्स को जमा कर लें। इस अवसर पर रवि प्रकाश, दिनेश चंद्र राय, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित आदि शामिल रहें।