― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदीपावली एवं छठ पर्व पर अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम

दीपावली एवं छठ पर्व पर अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम

लखनऊ। दीपावली एवं छठ पर्व पर घर आने वालों का सफर परिवहन निगम आसान करेगा।परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 10 से 20 नवंबर तक अधिक संख्या में बसों के संचालन किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली एवं छठ के पूर्व एवं पश्चात की तिथियों में यात्रियों का आवागमन अधिक संख्या में होता है। प्रदेश के लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, परिवहन निगम इसका ध्यान रखेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों को मुख्यतः दिल्ली, जयपुर, कानपुर, लखनऊ आदि नगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगरों में जाना होता है, जिसके लिए पर्याप्त संख्या में बसों के संचालन की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है।

Share Now...