Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर होगा दाखिला

अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। कुल 149 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 फरवरी को घोषित होगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
Homeअपना जौनपुरतेज आंधी ने मचाई तवाही, गिरी दिवार, उड़े पतरे

तेज आंधी ने मचाई तवाही, गिरी दिवार, उड़े पतरे

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय क्षेत्र में सोमवार की शाम 7 बजे के आसपास आयी तेज आंधी तूफान व वारिश के कहर से शहाबुद्दीनपुर गांव में शिवशंकर मुसहर नई कालोनी बनवा रहे थे जिसकी दो दीवार तेज तूफान व पानी के बीच गिर गई। वही श्यामपाल निषाद निवासी नैपुरा अपना एक मकान बनवा रहे थे उसकी दीवार भी हवा के तेज झोकं से गिर गई। नैपुरा बाजार में सड़क किनारे गुमती रख कर चाय बनाने वाले  महेंद्र माली, संदीप नागर आदि लोगों का पतरा उड़ गया वहीं सड़क पर सोसा पट्टी गांव में  एक नीम का पेड़ गिर जाने से रात में गाड़ियों का आना जाना बंद रहा। सुबह पेड़ काटकर हटाया गया तब आने जाने वालों को राहत मिली।