― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरआंधी बारिश से रात भर गुल रही बिजली

आंधी बारिश से रात भर गुल रही बिजली

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र में सोमवार की शाम आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई। रात भर बिजली गुल रहने से उपभेक्ता परेशान रहे। आंधी में विद्युत तारों पर गिरी पेड़ की डालियां हटाने के बाद अगले दिन मंगलवार की दोपहर आपूर्ति बहाल हुई। कल शाम सात बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। एक घंटे तक आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी की वजह से मनेछा, जपटापुर, गुरैनी, सरायख्वाजा के पास पेड़ की डालियां टूटकर 11 हजार लाइन कट तार पर गिर गई। जिससे नगर को होने वाली आपूर्ति बंद हो गई। रात्रि सवा आठ बजे आंधी के साथ बारिश भी बंद हो गई। रात्रि के चलते ब्रेकडाउन में गई बिजली को ठीक नहीं किया जा सका। इसकी वजह से पूरी रात नगर की विद्युत आपूर्ति बंद रही। रात भर बिजली न रहने से उपभेक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अगले दिन सुबह विद्युत कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से बादशाही के बीच जगह जगह तार पर गिरे पेड़ की डालियों को काटकर हटाया गया। करीब 17 घंटे बाद दोपहर में आपूर्ति बहाल हुई।

Share Now...