Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकमला त्रिपाठी की मनायी गयी पुण्यतिथि

कमला त्रिपाठी की मनायी गयी पुण्यतिथि

  • राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र के बरपुर गांव में स्वर्गीय कमला त्रिपाठी पत्नी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ग्राम सभा  बरपुर की तीन बार प्रधान रह चुकी थी, चौथी बार प्रधान पद निर्वाचित हुई लेकिन दुर्भाग्यवश कोरोना काल में 24 अप्रैल 2021 को उनकी मौत हो गई। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर  मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सहित प्रबंधक डा. जयप्रकाश तिवारी, ब्लाक प्रमुख श्रीप्रकाश शुक्ला, थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला, फादर पी विक्टर, संतोष तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख शारदा प्रसाद मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य, वित्तविहीन विद्यालय संघ ब्लॉक अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी, डा. विनय त्रिपाठी, राकेश मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि कमला त्रिपाठी कम्युनिस्ट विचार धारा की महिला थी। जो करना है तो करना है, सही कार्य के लिए कृत संकल्प रहती थी। वह हमेशा  गरीबों की मदद के लिए किसी भी अधिकारी से कार्य करा लेती थी। उनके न रहने पर मेरी अपनी अपूर्णीय क्षति हुई है। उनका जुझारू तेवर पूरे ब्लॉक में विख्यात था। प्रबंधक जयप्रकाश तिवारी ने कहाकि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई थी। प्रधानाचार्य सेंट जॉन्स ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है जो उनमें कूट-कूट कर भरा हुआ था, उनके कृत्य को भुलाया नहीं जा सकता। मुख्य अतिथि सहित प्रबुद्ध गणों के हाथों गरीब महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कमला त्रिपाठी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन ओमप्रकाश दुबे ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।