Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशडाला नगर पंचायत ने दुर्गंध के खिलाफ खोला मोर्चा

डाला नगर पंचायत ने दुर्गंध के खिलाफ खोला मोर्चा

  • जिलाधिकारी से की त्वरित कार्रवाई की मांग

जौनपुर धारा,सोनभद्र। डाला नगर में फैली दुर्गंध की गंभीर समस्या के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती गोंड ने सभासदों के साथ मिलकर मौर्चा खोल दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्षा के नेतृत्व में सभासदों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एक ज्ञापन सौंपकर इस समस्या के तत्काल समाधान की गुहार लगाई। ज्ञापन के माध्यम से जिला अधिकारी को अवगत कराया गया कि नगर में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री द्वारा भारी मात्रा में कूड़ा लाकर लक्ष्मण नगर के वार्ड 10में फैक्ट्री की बाउंड्री के पास एकत्रित करके जलाने में उपयोग लिया जा रहा है। इस कूड़े के कारण दुर्गंध ने पूरे नगर में फैल कर पर्यावरण दूषित कर रहा है। पिछले कई दिनों से नगरवासी 24घण्टे जहरीली हवा और असहनीय दुर्गंध का सामना कर रहे हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती गोंड ने कहा कि हमारी प्राथमिकता नगरवासियों के स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण की रक्षा करना है। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री द्वारा कूड़ा जलाने से उत्पन्न दुर्गंध और प्रदूषण अस्वीकार्य है। यह न केवल पर्यावरण के लिए खतरा है, बल्कि हमारे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। हमने जिलाधिकारी से त्वरित कार्रवाई की मांग की है और इस मामले के ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश और एनजीटी तक प्रेषित किया जा रहा हैं। ताकि इस मामले में उच्च स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित हो। इस मौके पर सभासद विशाल कुमार, अवनीश देव पांडेय, सभासद प्रतिनिधि कन्हैया लाल आदि लोग मौजूद रहे।