Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशज्ञानवापी में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग होगी या नहीं, इलाहाबाद...

ज्ञानवापी में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग होगी या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज

प्रयागराज. वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर से बरामद हुए कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग के जरिए साइंटिफिक सर्वे की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. आज दोपहर दो बजे जस्टिस जेजे मुनीर की सिंगल बेंच में इस मामले पर सुनवाई होगी. इस मामले में एएसआई यानी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने अभी तक अपना हलफनामा दाखिल नहीं किया है. एएसआई अपना जवाब दाखिल करने के लिए आठ हफ्ते की और मोहलत चाहती है. इससे पहले हाईकोर्ट ने एएसआई से पूछा था कि क्या बिना नुकसान पहुंचाए हुए कार्बन डेटिंग की जा सकती है. गौरतलब है कि कमीशन कार्यवाही के दौरान मिले कथित शिवलिंग का साइंटिफिक सर्वे एएसआई से कराए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है. 16 मई 2022 को कमीशन की कार्यवाही के दौरान कथित शिवलिंग बरामद हुआ था. कार्बन डेटिंग की अनुमति नहीं दिए जाने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हिंदू पक्ष ने यह याचिका दाखिल की है.

वाराणसी जिला जज की कोर्ट ने की थी अर्जी ख़ारिज
दरअसल, जिला जज वाराणसी ने 14 अक्टूबर 2022 को कार्बन डेटिंग की मांग वाली अर्जी को खारिज कर दी थी. इस आदेश को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास और रेखा पाठक की ओर से सिविल रिवीजन दाखिल की गई है. 30 नवंबर को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने एएसआई से पूछा था कि क्या बिना नुकसान पहुंचाए हुए कार्बन डेटिंग की जा सकती है? इस मामले में एएसआई को अपना जवाब दाखिल करना है. बता दें कि आशंका व्यक्त की गई थी कि कार्बन डेटिंग से कथित शिवलिंग को नुकसान हो सकता है. जिसके बाद वाराणसी की अदालत ने साइंटिफिक सर्वे कराने की अर्जी खारिज कर दी थी.