सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ने नगर के बैरियर मैरिज हॉल में एक विशाल जन चौपाल का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मांझी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी शुरू से ही पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव ने जिस मिशन की शुरुआत की थी, उसे अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आज लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और पीड़ितों की लड़ाई लड़ रही है। पूर्व मंत्री ने सपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा समाजवादी सरकार की देन है। मछुआ समाज को नाव से लेकर बालू तक का टेंडर लेने का अधिकार दिया गया था। अगर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो वही पुरानी जनहितकारी नीतियाँ फिर से लागू की जाएंगी। उन्होंने पीडीए वर्ग के साथ हो रहे अपमान की निंदा करते हुए कहा कि जब यह समाज आक्रोशित होता है, तो सत्ताधारी वर्ग दिखावटी माफी का नाटक करता है। संविधान और बाबा साहब के विचारों का अपमान करने वालों को सत्ता से बेदखल करना होगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व विधायक घोरावल रमेश चंद दुबे, पूर्व विधायक सदर अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, जिला महासचिव सईद कुरैशी, सांसद छोटेलाल खरवार, जिला उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी, ओबरा विधानसभा सचिव सत्यदेव पांडेय, नगर अध्यक्ष रमेश सोनी, महेंद्र निषाद, नरेश यादव, नसरुद्दीन, सुल्तान कुरेशी, जाकिर हुसैन, उपेंद्र सेन, सलीम शेख, विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव विधानसभा महासचिव अमरनाथ यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
चोपन में समाजवादी पार्टी की विशाल जन चौपाल का हुआ आयोजन

Previous article
Next article

