Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में गैस एजेंसियों की जांच करने पहुंचे अधिकारी तो खुला ये...

गाजियाबाद में गैस एजेंसियों की जांच करने पहुंचे अधिकारी तो खुला ये राज

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img

गाज़ियाबाद : एल.पी.जी सिलेंडर में गैस की कम सप्लाई की प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर रैंडम आधार पर गैस एजेंसियो की जांच कराई गई. सिटी मजिस्ट्रेट एवं तीनों अपर सिटी मजिस्ट्रेट्स के निर्देशन में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और बांट माप निरीक्षकों की चार टीमें गठित कर जनपद गाज़ियाबाद शहर की गैस एजेंसियों की जांच करायी गई. गैस एजेंसी एवं डिलीवरी मैन द्वारा उपभोक्ताओं को मानक मात्रा से कम गैस की डिलीवरी किए जाने पर सम्बंधित गैस एजेंसी का उत्तदायित्व निर्धारित करते हुए उसके विरुद्ध कम्पनी की गाइडलाइन्स के साथ-साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई.

इन गैस एजेंसियों का हुआ निरीक्षण

विभिन्न गठित टीमों द्वारा अलग-अलग 17 गैस एजेंसियो की जांच की गई जिसमें हिंडन गैस सर्विस, कमला गैस सर्विस, ख्वाजा गैस सर्विस, ख़्वाजा गरीब नवाज गैस सर्विस, इंजीनियर गैस सर्विस, बीएस गैस सर्विस, राज गैस सर्विस, गाजियाबाद गैस सर्विस, साईबाबा गैस सेवा सर्विस, माँ वैष्णो गैस सर्विस, शिवसाई गैस सर्विस त्रिवेणी इंडेन सेवा गैस एजेंसियों की जांच की गई. इनमें से 16 गैस एजेंसियों में स्टॉक, डिलीवरी एवं सिलेण्डरों में डिलीवर की जा रही गैस की मात्रा सही पायी गई. गैस एजेंसी कनक इण्डेन गैस सेवा करैहड़ा में 03 सिलेंडरों में मानक मात्रा से कम गैस पायी गयी जिसके लिए इन सिलेंडरों की बिक्री प्रतिबंधित कर लीगल मैट्रोलोजी एक्ट 2009 के अंतर्गत गैस एजेंसी का चालान किया गया है.

गैस एजेंसियों को दी गई चेतावनी
साथ ही जनपद की समस्त गैस एजेंसियों को कठोर चेतावनी दी गयी कि यदि किसी भी गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन द्वारा उपभोक्ताओं को मानक मात्रा से कम गैस की डिलीवरी किया जाना पाया जाएगा तो इसके लिए सम्बंधित गैस एजेंसी का उत्तदायित्व निर्धारित करते हुए उसके विरुद्ध कम्पनी की गाइडलाइन्स के साथ साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी.

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here