Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली पर भरे 20नमूनें व 150किग्रा.रिफाइण्ड पामालीन ऑयल

खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली पर भरे 20नमूनें व 150किग्रा.रिफाइण्ड पामालीन ऑयल

जौनपुर धारा, आजमगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद के आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिये गठित के दल ने फूलपुर बाजार से बेसन का नमूना, रिफाइण्ड पामोलीन ऑयल का नमूना, रिफाइण्ड राइस ब्रान ऑयल तथा रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया गया एवं 360 किग्रा. बेसन, 150लीटर पामोलीन ऑयल, 46 किग्रा. रिफाइण्ड राइस ब्रान ऑयल, 180 किग्रा.रिफाइण्ड सोयाबीन तेल आदि का कुल मूल्य 76,380/- को सीज किया गया। टीम द्वारा फूलपुर बाजार से 01पनीर व 01बूंदी के लड्डू का नमूना एवं शाहपुर रोड सरायमीर से गट्टा मिठाई, चिक्की व नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया तथा 82 किग्रा.नमकीन मूल्य 13,120/- का सीज किया एवं रानी की सराय से खोया तथा पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। वहीं दूसरी टीम ने हुसेनाबाद निजामाबाद से पापड़ व सरसो का तेल तथा निजामाबाद से बेसन व रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित किया गया व 45 किग्रा. कचरी मूल्य 2700 का सीज किया गया एवं मोहम्मदपुर तिराहा से 02रंगीन कचरी के नमूनें संग्रहित कर सीज किये गये जिसकी मात्रा लगभग 10कुतल व मूल्य 60,000 है। टीम के सदस्यों द्वारा सिधारी से पनीर, मैदा व बेसन का नमूना भी संग्रहित किया गया। इस प्रकार दोनों टीम द्वारा कुल 20नमूनें खाद्य पदार्थो के संग्रहित किये गये एवं रू0 1,52,200 का खाद्य पदार्थ सीज किया गया।