Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में बनेगा सात पुलिस चौकी : एसपी ग्रामीण

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में बनेगा सात पुलिस चौकी : एसपी ग्रामीण

  • अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना पर आगामी होली त्यौहार और रमजान के मद्देनजर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रंगों का पर्व होली त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की, साथ ही रमजान पर आपसी सौहार्द बनाए रखने का निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने कहा कि होली व रमजान पर्व पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली त्यौहार को प्रेम और सौहार्द के साथ आपस में मिलजुल कर मनाएं। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अब मुंगराबादशाहपुर थाना में ईटहरा, प्रतापगढ़ तिराहा, पांडेयपुर, गरियांव, सुरजा के पूरा, सरोखनपुर, मधुपुर क्षेत्र में पुलिस चौकी बनेगी। आलोक कुमार गुप्ता ने नगर के कुछ मुहल्लों में होलिका स्थल को लेकर विवाद को लेकर पुलिस को सचेत किया और कहा कि होली के दिन सभी सरकारी व गैरसरकारी अस्पतालों में डाक्टर मौजूद रहें। अंजुमन सदर तहसील मुलहक बन्ने ने कहा कि मस्जिदों के समीप होली के दिन लाउडस्पीकर धीमा बजाए जाए।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने हल्का प्रभारी को विवादित स्थलों की जांच करने का निर्देश दिया।सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि होली का त्योहार शुक्रवार जुम्मा के दिन पड़ रहा है। जिससे मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों में गांवों में त्योहार में कोई गलत अफवाह फैलाया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, संतोष गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सभासद दीपू मोदनवाल, गणेश सभासद, बैजनाथ साहू, दिलीप श्रीवास्तव, उमाशंकर चौरसिया, लाल यादव, जंग बहादुर, पिंटू सिंह, अफजाल अहमद, विजय प्रधान, राजेश कुमार, दीपक गुप्ता, मंगला चौहान, शरीफ अहमद व मुन्ना पटेल आदि लोग मौजूद रहे।