Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशकेन्या में नोएडा के पुष्कर शर्मा के बल्ले से बरसेंगे रन

केन्या में नोएडा के पुष्कर शर्मा के बल्ले से बरसेंगे रन

दिल्ली से सटे नोएडा शहर का लड़का पुष्कर शर्मा केन्या की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलेगा. पुष्कर का चयन इसी महीने हुआ है. वह ग्रेटर नोएडा के डेल्टा वन का रहने वाला है. जब से केन्या की राष्ट्रीय टीम में चयन की खबर ग्रामीणों को मिली है, लोग बेहद खुश है. पुष्कर शर्मा शुरुआत में ग्रेटर नोएडा में ही खेलते थे. उसके बाद वो मुंबई की एक कंपनी के लिए क्रिकेट खेलने लगे थे. उसी वक्त उनके पिता की मौत हो गई.

पुष्कर शर्मा बताते हैं कि पिता की मृत्यु के बाद काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था. लेकिन माता ने बहुत साथ दिया. मुंबई में उस दौरान अंडर 16 के लिए कप्तानी भी की थी. वो बताते हैं कि मेरी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पृथ्वी शॉ भी खेल चुके है. लेकिन उस वक्त पिता की मृत्यु के बाद बहुत कुछ बदल गया था. इस कारण थोड़ी सी दिक्कत का सामना करना पड़ा लेकिन हार नहीं मानी. पुष्कर शर्मा ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद एक इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से खेलने और जॉब करने का ऑफर आया. जिसे मैंने स्वीकार कर लिया. इसके बाद दो साल लगभग मैने उसी के लिए खेला. पुष्कर शर्मा आगे बताते हैं कि मेरी परफॉर्मेंस अच्छी थी. जिसे देखकर केन्या से खेलने और जॉब के लिए ऑफर आया. जिसे मैंने स्वीकार कर लिया और साल 2019 में केन्या शिफ्ट हो गया. दो साल तक वहीं एक कंपनी के लिए खेल रहा हूं, जॉब भी कर रहा हूं. वो बताते हैं कि आगे इंटरनेशन मैच खेलना चाहता हूं. इसी साल मेरा चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है. पुष्कर की माता सुषमा ने कहा कि पुष्कर ने अपने साथ- साथ हम सबका नाम रौशन किया है. उनके पिता का सपना वो पूरा कर रहा है.