Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरकालरात्रि पर मां दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़ी...

कालरात्रि पर मां दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

जौनपुर। चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि पर कालरात्रि के अवसर पर शहर के सिटी स्टेशन के निकट ओवरब्रिज के पास स्थित दक्षिणा काली मंदिर में मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह पूजा-अर्चना और आरती के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। सुबह से देर रात तक मां काली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। दूर-दराज से आए भक्तों ने नारियल, चुनरी और अड़हुल की माला अर्पित कर मां का आशीर्वाद लिया। जयकारों और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने देवी पचरा गीत गाकर माहौल को और भी भक्ति से भर दिया। मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह ‘वागीशÓ ने बताया कि मंदिर की स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी और यह काली जी की सिद्धपीठ मानी जाती है। उन्होंने कहा कि मां काली की उपासना से सुख-शांति और आरोग्यता की प्राप्ति होती है। इस दौरान पियूष गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।