जौनपुर। शहर के सिपाही पुलिस चौकी के ठीक पीछे स्थित ख्वाजा दोस्त कॉलोनी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ लगा एक बिजली का खंबा पिछले कई दिनों से बेहद जर्जर स्थिति में है और ताज्जुब की बात यह है कि यह भारी-भरकम खंबा जमीन के बजाय केवल एक ईंट के सहारे टिका हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह खंबा किसी भी वक्त हल्की बारिश या तेज आंधी आने पर गिर सकता है। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण यहाँ हर वक्त राहगीरों और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई है, लेकिन विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। समय रहते अगर खंबे को दुरुस्त नहीं किया गया, तो यह जान-माल के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
― Advertisement ―
सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी
जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
ख्वाजा दोस्त कॉलोनी में मंडरा रहा बड़ा खतरा, एक ईंट के सहारे टिका है बिजली का खंबा


