Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरफर्जी आधार से ई-टिकट बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार

फर्जी आधार से ई-टिकट बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार

  • टैबलेट और मोबाइल बरामद

जौनपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए टेसला सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ई-टिकट जनरेट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक टैबलेट, मोबाइल फोन और फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में 25 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर टेसला सॉफ्टवेयर के माध्यम से ई-टिकट तैयार करते थे और इससे अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोशन यादव पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम सुचीतपुर थाना केराकत और मोहित यादव पुत्र विरेंद्र यादव निवासी गद्दीपुर थाना केराकत, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली थाना में मुकदमा संख्या 66/26 के तहत धारा 318(2), 336(2), 338, 340(2) बीएनएस, 143 रेलवे अधिनियम तथा 66सी/डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक जयदीप कोल (चौकी प्रभारी भंडारी), उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी (चौकी प्रभारी सिपाह) और कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।