Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeदेशकांग्रेस की गारंटी यात्रा का शुभारंभ

कांग्रेस की गारंटी यात्रा का शुभारंभ

जयपुर (पीएमए)। सीएम अशोक गहलोत ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस की गारंटी यात्रा का शुभारंभ किया। कांग्रेस ने सरकार रिपीट होने पर प्रदेश वासियों को 7 गारंटी दी है। यह यात्रा प्रदेश के हर जिले और संभाग को कवर करेगी।

1. गृह लक्ष्मी योजना में माता-बहनों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए मिलेंगे।

2.गोधन योजना में गायोें-भैंसों का 2 रुपए किलो गोबर एवं गौमूत्र खरीदने की गारंटी।

3.सरकारी महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं टेबलेट दिए जाएंगे।

4.प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 15 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

5.विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।

6.1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराए जाएंगे।

7.सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस योजना का कानून लाया जाएगा।