Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशएसडीएम ज्योति मौर्या के बाद होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की शादी की...

एसडीएम ज्योति मौर्या के बाद होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की शादी की तस्वीरें वायरल

आजमगढ़ : एसडीएम ज्योति मौर्या की बेवफाई के चर्चे आज पूरे प्रदेश में हो रहा है . एसडीएम ज्योति मौर्या के बाद अब होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की शादी का फोटो और सर्टिफिकेट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है . यही नहीं पहली पत्नी के होते हुए उन्होंने पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या से नजदीकियां बढ़ा ली जिसके बाद न सिर्फ ज्योति मौर्या चर्चा में बनी हुई हैं बल्कि अब मनीष दूबे की भी आलोचना शुरू हो गयी है.

दरअसल एसडीएम ज्योति मौर्या के बाद अब होमगार्ड कमांडेंटमनीष दुबे की शादी का फोटो और सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मैरिज सर्टिफिकेट के अनुसार मनीष दुबे ने लखनऊ के अलीगंज स्थित आर्य समाज के मंदिर में 5 अगस्त 2021 में अलीगंज जनपद लखनऊ की रहने वाली तनु परासर से शादी की थी. शादी के कई फोटो वायरल हो रहे जिसमें वह तनु पराशर की मांग में सिंदूर भर रहे है. इस दौरान साथ में बैठे व उनके साथ कई लोग भी मौजूद हैं. फिलहाल इस मामले में एक के बाद एक हो रहे खुलासे से लोग हैरान हैं. यही नहीं सभी खुलासे सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहा हैं. फिलहाल अब मनीष दुबे की शादी के सर्टिफिकेट व शादी की फोटो वायरल होने के बाद अब लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही हैं. यही नहीं इन सब के बीच “यूपी में का बा” गाने वालीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ की प्रतिक्रिया सामने आई है. जहां उन्होंने कहा कि हमेशा लड़कियां ही चर्चा का केंद्र बिन्दु क्यों बनती हैं? अगर ज्योति मौर्या पर सवाल उठ रहे हैं तो मनीष दुबे पर भी उठने चाहिए. गलती ज्योति मौर्या की है तो आलोक मौर्या की भी है, जिस रिश्ते की शुरूआत ही झूठ से हुई हो वो रिस्ता लंबे समय तक नहीं टिक सकता.