जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 9 के चुनाव में अनियमितता व धांधली का आरोप लगाते हुए। मोहम्मद असलम खान पुत्र तूफानी खान मोहल्ला सिपाह प्रथम वार्ड नं.09 के द्वारा जिला जज कार्ट को याचिका दाखिल किया गया। जिसमें जिला जज ने सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी करने का आदेश पारित किया। आदेश में कहा गया कि जिला अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मोहल्ला सिपाह वार्ड नं.9 के सभासद पद के निर्वाचन संबंधी संपूर्ण अभिलेखों को अग्रिम आदेश तक सुरक्षित रखवाने का प्रावधान करें। जिसमें अग्रिम तिथि 3 अगस्त 2023 है तथा उपरोक्त याचिका को अग्रिम कार्रवाई करने के लिए अपर जिला जज प्रथम के न्यायालय में अंतरित कर दिया गया। बताते चलें कि आजादी के बाद केराकत नगर पंचायत का ऐसा यह पहला मामला रहा है। जिसमे की चुनाव अपील पर अभिलेख सुरक्षित रखने के आदेश आये हैं। यह मामला चर्चा का विषय भी बना हुआ है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...

