Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव में मियां-बीवी की रंजिश में खौफनाक वारदात

उन्नाव में मियां-बीवी की रंजिश में खौफनाक वारदात

उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में धारदार हथियार से गला रेतकर एक महिला की हत्या कर दी गई. इस हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मारी गई महिला की पहचान शाइस्ता परवीन (34) के रूप में हुई है.

हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि शाइस्ता के परिजन मध्य प्रदेश के इंदौर के रहनेवाले हैं. उनके आते ही उनकी तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी. यह वारदात उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के किला चौकी की ईदगाह पत्थर कटा कॉलोनी में हुई है. यहां रहनेवाले शिबू खान का अपनी पत्नी शाइस्ता परवीन से बीती रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़े के बाद आक्रोश में आकर शिबू ने धारदार हथियार से उसके गले पर वारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल शाइस्ता के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी. मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शाइस्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह और सीओ सिटी आशुतोष कुमार भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और मौका मुआयना कर स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली. मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी पति शिबू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस दौरान एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि मृतक महिला के मायके वाले मध्य प्रदेश इंदौर के रहने वाले हैं जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी, वैसे ही मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.