Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeव्यापारटेकनॉलॉजीलम्बे समय से फोल्डेबल फोन बेच रही है सैमसंग

लम्बे समय से फोल्डेबल फोन बेच रही है सैमसंग

सैमसंग फोल्डेबल फोन मार्केट में टॉप पर है और कंपनी लम्बे समय से फोल्डेबल फोन बेच रही है. इस साल फोल्डेबल फोन की रेस में कई दूसरी कंपनियां भी शामिल हुई हैं. फोल्डेबल फोन का मार्केट शेयर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. इस बीच कोरियन कंपनी सैमसंग 26 जुलाई को सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 5 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में हमे जो भी जानकारी है उसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.

रॉस यंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप 5 के फोल्ड गैप को कम करने के लिए एक री-इंजीनियर्ड हिंज का इस्तेमाल कर रही है. कहा जा रहा है कि कंपनी ने गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5 में नया हिंज सिस्टम ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप की तरह रखा है जिससे फोल्ड गैप एकदम कम हो जाता है. स्मार्टफोन के लीक रेंडर से पता चलता है कि फोन 4 रंगो में लॉन्च होगा जिसमें लैवेंडर, मिंट, क्रीम और ग्रेफाइट शामिल है. Samsung Galaxy Flip 5 में 3.4 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है जो फ्लिप 4 के ऊपर बड़ा अपडेट होगा. इसमें कंपनी ने 1.9 इंच की डिस्प्ले दी थी. कंपनी स्मार्टफोन में बड़ी डिस्प्ले देकर मोटोरोला के साथ कंपीट करना चाहती है. मोटोरोला ने हाल ही में Razr 40 सीरीज लॉन्च की है जिसमें 3.6 इंच की कवर डिस्प्ले मिलती है. सैमसंग के अपकमिंग फ्लिप फोन में 6.7 इंच डायनामिक AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है. प्रोसेसर की बात करें तो नए फोन में कंपनी Snapdragon 8 Gen 2 SoC का सपोर्ट दे सकती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 12+10MP के 2 कैमरा होंगे. रिपोर्ट्स की माने तो फोन में 3700 एमएएच की बैटरी मिलेगी और फोन वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगा. सैमसंग फ्लिप 5 की कीमत भारत में 90,000 रुपये के आस-पास हो सकती है.