Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

प्रयागराज। शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक कार्यालय प्रयागराज में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक मंत्रों के साथ किया गया, जिससे समस्त वातावरण में एक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। योगाचार्य ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और तनावमुक्त रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) संदीप सरकार ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक शांति और कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है। उन्होंने कार्यालय परिसर में इस प्रकार के आयोजन को निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समापन पर सभी ने मिलकर ‘योग करें, रोग हटाएंÓ का संकल्प लिया।