Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरथाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

जौनपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कोतवाली जौनपुर पहुंचकर जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान रासमंडल निवासी राहुल राय पुत्र रमेश राय ने पड़ोसी से प्लास्टर कराने को लेकर उत्पन्न विवाद की शिकायत की। वहीं प्रियंका श्रीवास्तव पुत्री आशीष ने ताला खुलवाने से संबंधित समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। दोनों मामलों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल हस्तक्षेप कर मौके पर ही समाधान करा दिया।

इसके अलावा तारतला निवासी जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र पाल, अशोक कुमार जायसवाल एवं अनुराग गुप्ता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों को संबंधित एसएचओ को हस्तांतरित करते हुए निर्देशित किया गया कि मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करे तथा निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पारदर्शी और संवेदनशील कार्यवाही की जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, एसएचओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।