Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफाइलेरिया मरीजों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित

फाइलेरिया मरीजों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित

जौनपुर। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक करंजकला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर परशुरामपुर में फाइलेरिया लिंफोडिमा मरीजों के लिए रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया।

कैंप में सीएचओ श्रीमती रेणुका यादव के सहयोग से कुल 08 फाइलेरिया मरीजों को रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम (एमएमडीपी) से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मरीजों को साफ-सफाई, प्रभावित अंगों की नियमित धुलाई, व्यायाम तथा संक्रमण से बचाव के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी मरीजों को एमएमडीपी किट भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में पाथ संस्था के डीओ अमरेश कुमार तथा पीसीआई संस्था से शिवम पाण्डेय ने भी मरीजों को फाइलेरिया से बचाव और रुग्णता प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षित किया। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित साफ-सफाई और व्यायाम से फाइलेरिया के दुष्प्रभावों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

इसी क्रम में 22 मई को खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी अधीक्षक डॉ. आरिफ के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यहां पाथ संस्था के डीओ अमरेश Kumar तथा बीसीपीएम राजेश गौतम के सहयोग से 15 मरीजों को प्रशिक्षण देकर एमएमडीपी किट वितरित की गई।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मरीजों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें बीमारी के प्रबंधन और बचाव के सही तरीकों की जानकारी मिल सकी है, जिससे उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।