Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदैवीय आपदा पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता

दैवीय आपदा पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता

जौनपुर। जनपद में दैवीय आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए प्रशासन द्वारा अहेतुक सहायता राशि का भुगतान किया गया है। तहसील बदलापुर क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा निधि से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बदलापुर अंतर्गत ग्राम बरहुपुर, परगना गड़वारा निवासी भूलन पुत्र दुखी की 11 अप्रैल 2026 को छप्पर में लगी आग की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। मामले में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार बदलापुर द्वारा आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूरी कर सभी जरूरी अभिलेख प्राप्त किए गए। इसके बाद मृतक के वारिसान के बैंक खाते में दैवीय आपदा निधि से चार लाख रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की गई।

इसी क्रम में ग्राम सलामतपुर, परगना रारी, तहसील बदलापुर निवासी हरमेंद्र पुत्र सूबेदार की 27 अप्रैल 2026 को गोमती नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। प्रशासन द्वारा इस प्रकरण में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे कराए गए और मृतक के परिजनों के खाते में दैवीय आपदा निधि से चार लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि भेजी गई।

प्रशासन ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।