Tag: मारपीट
केराकत में छह युवकों से मारपीट, एक का सिर फोड़ा
केराकत क्षेत्र के तराव (बगही) गांव में तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे छह युवकों पर हमला करने का आरोप है। हमले में प्रीतेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित पक्ष ने तीन घायलों का मेडिकल न कराने का भी आरोप लगाया है।
हाईकोर्ट से राहत के बाद भी नहीं थमा विवाद, घर गिराने और मारपीट का आरोप
जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने घर गिराने का प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की।
जफराबाद में मारपीट और विवाद के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लोग गिरफ्तार
जफराबाद थाना क्षेत्र के बाबुपुर और नाथुपुर गांव में मारपीट एवं विवाद के मामलों में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

