Tag: सीएमओ कार्यालय
स्वास्थ्य विभाग की अनियमितताओं की जांच की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कथित अनियमितताओं के विभिन्न मामलों की जांच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें तबादले व संबद्धता, बिना वैध पंजीकरण संचालित चिकित्सा संस्थानों, सरकारी चिकित्सकों की कथित निजी प्रैक्टिस, शव वाहनों, जिला अस्पताल की मर्चरी और सरकारी उपकरणों की सुरक्षा समेत कई मुद्दे उठाए गए।

