Tag: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई, भोजन और पेयजल की जानकारी ली। छात्रावास की साफ-सफाई, छात्राओं की सुरक्षा, जलनिकासी और विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी
जौनपुर में एक अधिवक्ता की भूमि पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम के निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। अधिवक्ताओं ने कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।

