Tag: प्रधानमंत्री आवास योजना
बारिश में भरभराकर गिरे तीन कच्चे मकान, एक घायल
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हडही गांव में लगातार बारिश और तेज हवा के बीच तीन कच्चे मकान गिर गए। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ, जबकि तीन परिवारों की गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और पक्के आवास की मांग की है।
पीएम आवास योजना जौनपुर में 3694 आवेदन लंबित, डीएम ने जल्द जांच के दिए निर्देश
जौनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के 3694 आवेदन लंबित हैं। डीएम सैमुअल पॉल एन. ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जल्द आवेदनों की जांच पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जन चौपालों के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं, समस्याओं का भी हुआ समाधान
जौनपुर में जन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

