Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
Homeअपना जौनपुरशास्त्रीपुल से सिपाह तक जाम का कहर, घंटों थमी रही शहर की...

शास्त्रीपुल से सिपाह तक जाम का कहर, घंटों थमी रही शहर की रफ्तार

जौनपुर। नगर क्षेत्र सोमवार सुबह एक बार फिर भीषण जाम की समस्या से जूझता नजर आया। शहर के व्यस्ततम मार्ग शास्त्रीपुल से लेकर सिपाह चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

सुबह के व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों का दबाव इतना अधिक रहा कि कई स्थानों पर गाड़ियां रेंगते हुए आगे बढ़ती दिखाई दीं।

एंबुलेंस और स्कूली बच्चे भी फंसे

जाम के चलते आम राहगीरों के साथ एंबुलेंस, ई-रिक्शा और कार्यालय व स्कूल जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे समय पर गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अव्यवस्थित यातायात और चौराहों पर सुचारु संचालन के अभाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।

बालू के ढेर से सड़क हुई संकरी

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों के मुकाबले ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह नाकाफी साबित हो रही है। खासकर शास्त्रीपुल से सिपाह मार्ग पर सुबह और शाम जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है।

लोगों ने आरोप लगाया कि होटल रिवर व्यू से पचहटियां तक सड़क किनारे बालू कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर बालू का ढेर लगाया गया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। इसके कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

क्षेत्रवासियों के मुताबिक इस मार्ग पर आए दिन छोटी-मोटी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे रखी बालू हटवाने तथा स्थायी यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को रोज लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं के खतरे से राहत मिल सके।