Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
Homeअपना जौनपुरबस खाई में पलटी, कंडक्टर गंभीर, आधा दर्जन यात्री घायल

बस खाई में पलटी, कंडक्टर गंभीर, आधा दर्जन यात्री घायल

महराजगंज। प्रयागराज से बदलापुर जा रही एक प्राइवेट मिनी बस सोमवार दोपहर महराजगंज क्षेत्र के रामनगर कोल्हुआ गांव के पास अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

झपकी आने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बदलापुर-सुजानगंज मार्ग पर चल रही अमन मिनी बस प्रयागराज से बदलापुर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को झपकी आने से बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य

आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।

हादसे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन यात्रियों की मौत की झूठी सूचना पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद सुजानगंज, महराजगंज, मछलीशहर और तेजीबाजार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में मौत की सूचना गलत निकली।

कंडक्टर गंभीर घायल

गंभीर रूप से घायल कंडक्टर की पहचान लालजी सरोज के रूप में हुई है। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

वहीं महोबा जिले के भगाड़ी गांव निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य — भैयालाल, उर्मिला देवी, नंद किशोर, अरविंद और भागवती देवी — भी घायल हुए। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने बदलापुर जा रहे थे।

टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटने के दौरान जोरदार आवाज और यात्रियों की चीख-पुकार से कुछ देर के लिए बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी, लेकिन राहत की बात रही कि किसी यात्री की जान नहीं गई।

प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।