Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमोधपुर पीजी कॉलेज में डिजिटल एवं रील अभियान आयोजित

समोधपुर पीजी कॉलेज में डिजिटल एवं रील अभियान आयोजित

विद्यार्थियों ने डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन पर तैयार की प्रस्तुतियां

जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आठ अक्टूबर को डिजिटल एवं रील अभियान-2 का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक यात्रा से जुड़े विषयों पर रील तैयार कर प्रस्तुत कीं।

अभियान के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति के निर्देशन में पांच छात्र-छात्राओं ने पांच अलग-अलग रील तैयार कीं। इनमें प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनप्रतिनिधित्व और उनके जीवन से जुड़ी पांच कहानियों एवं उपलब्धियों को विषय बनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय ने की। उन्होंने डिजिटल माध्यमों को विचारों और संदेशों की प्रस्तुति का प्रभावी साधन बताते हुए विद्यार्थियों को इनके रचनात्मक उपयोग के लिए प्रेरित किया।

प्रो. अरविंद कुमार सिंह और प्रो. राकेश कुमार यादव ने भी विद्यार्थियों से डिजिटल प्लेटफॉर्म का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. आलोक प्रताप सिंह विशेन और डॉ. जितेंद्र सिंह सहित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।