Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर72 घंटे से अंधेरे में महावीर कॉलोनी, बिजली को तरसे लोग

72 घंटे से अंधेरे में महावीर कॉलोनी, बिजली को तरसे लोग

वार्ड नंबर आठ के लोगों का आरोप—शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, सड़क-पानी और नाली की समस्या भी बरकरार

जौनपुर। चांदपुर स्थित महावीर कॉलोनी के वार्ड नंबर आठ में लोग पिछले करीब 72 घंटे से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायत और अधिकारियों से संपर्क करने के प्रयास के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।

निवासियों के मुताबिक, विभाग और प्रशासन की ओर से आश्वासन तो मिल रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क करना भी मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से बिजली नहीं होने के कारण पानी की उपलब्धता और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। बिजली संकट के साथ सड़क, पेयजल और नाली की समस्याएं भी बनी हुई हैं।

निवासियों के अनुसार, बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल आपूर्ति बहाल कराने के साथ कॉलोनी की अन्य बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है।

स्थानीय लोगों के आरोपों पर संबंधित विभाग का पक्ष खबर लिखे जाने तक उपलब्ध नहीं हो सका।