Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर होगा दाखिला

अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। कुल 149 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 फरवरी को घोषित होगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
Homeअपना जौनपुरपीयू के दो शिक्षक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

पीयू के दो शिक्षक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

प्रो. सौरभ पाल और डॉ. मिथलेश यादव को अंतरराष्ट्रीय शोध उपलब्धियों के लिए मिली जगह

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल और रज्जू भैया संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मिथलेश यादव को विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है।

प्रो. सौरभ पाल डेटा माइनिंग, मशीन लर्निंग और हेल्थकेयर एनालिसिस के क्षेत्र में शोध कर रहे हैं। उनके 120 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र और 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके शोध कार्यों को 6,826 से अधिक गूगल साइटेशन मिले हैं। उनका एच-इंडेक्स 38 और आई10-इंडेक्स 66 है।

वहीं, डॉ. मिथलेश यादव को लगातार छठी बार इस सूची में स्थान मिला है। पॉलीमर संश्लेषण एवं अनुप्रयोग के क्षेत्र में शोधरत डॉ. यादव के 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हैं। उनके शोध कार्यों को 3,894 से अधिक साइटेशन मिल चुके हैं और उनका एच-इंडेक्स 33 है। वर्तमान में वह बायोपॉलिमर नैनोकम्पोजिट्स पर शोध कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय के अनुसार, यह सूची शोध गुणवत्ता, साइटेशन और अन्य वैज्ञानिक मानकों के आधार पर तैयार की जाती है। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।