Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश से धान की फसलें धराशायी, किसानों को नुकसान

जौनपुर के सरायख्वाजा क्षेत्र में आंधी-बारिश से धान की खड़ी फसलें खेतों में गिर गईं। मंगदपुर के किसान घनश्याम सिंह की करीब पांच बीघा फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और नियमानुसार सहायता देने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरसुरक्षित एप्लीकेशन के लिए पासवर्ड हैश फॉर्मेट में रखें : डॉ. अनुप...

सुरक्षित एप्लीकेशन के लिए पासवर्ड हैश फॉर्मेट में रखें : डॉ. अनुप गिरधर

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कार्यशाला में छात्रों को डेटाबेस और वेब सुरक्षा का प्रशिक्षण

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में आयोजित छह दिवसीय ‘सिक्योर एप्लीकेशन डेवलपमेंट’ कार्यशाला में छात्रों को वेब एप्लीकेशन और डेटाबेस सुरक्षित रखने की तकनीकों की जानकारी दी गई। पांच से 10 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यशाला में आईईईई स्टूडेंट ब्रांच का सहयोग रहा।

तकनीकी सत्र में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. अनुप गिरधर ने डेटाबेस सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी एप्लीकेशन की सुरक्षा उसके डेटाबेस की सुरक्षा से जुड़ी होती है। उन्होंने पासवर्ड को सीधे डेटाबेस में स्टोर करने के बजाय सुरक्षित हैशिंग तकनीक का उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान MD5 और SHA-256 जैसी हैशिंग तकनीकों का लाइव डेमो भी दिया गया।

डॉ. गिरधर ने इंटरैक्टिव वेबसाइट तैयार करने, यूजर ऑथेंटिकेशन सुरक्षित रखने और फ्रंट-एंड से बैक-एंड तक सुरक्षा मानकों को लागू करने की व्यावहारिक जानकारी दी।

संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल ने छात्रों को साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्रों में शोध के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. दिव्येंदु कुमार मिश्र ने किया।

इस दौरान प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. नूपुर गोयल और प्रियंका जायसवाल सहित 90 से अधिक प्रतिभागी मौजूद रहे।